इसके अलावा कंपनी ने Vodafone 555 Prepaid Recharge Plan की बैधता 70 दिनों की जगह 77 दिनों की कर दी है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग, हर दिन 1.5GB डेटा और 100 लोकल और नेशनल मैसेज का लाभ मिलेगा। बता दें कि 499 Prepaid Plan की तरह ही इस प्लान की वैधता को कुछ ही सर्कल के लिए बढ़ाया गया है। बता दें कि Vodafone ने 555 रुपये वाले प्लान के साथ 99 रुपये वाला प्री-पेड प्लान भी उतारा था, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैधता 18 दिनों की है। ये पैक फिलहाल कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, ओड़ीसा और राजस्थान सर्कल में उपलब्ध है।