नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप की बात करें तो WhatsApp का नाम हमारे दिमाग में सबसे पहले आता है। व्हाट्सएप की मदद से आप अपने दोस्तों और करीबियों से आसानी से मैसेज पर बातें कर सकते हैं वो भी बेहद तेजी से, व्हाट्सऐप भी अपने यूजर्स को बेहतरीन अनुभव देने के लिए समय-समय पर अपने ऐप में बदलाव करता रहता है। आपको बता दें कि व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स की जरूरतों का ध्यान रखते हुए ऐप में एक नया फीचर शामिल किया है जिससे अब फोटो अपलोडिंग और भी ज्यादा तेज हो जाएगी।