नई दिल्ली: आजकल हर किसी के फोन में फेसबुक ऐप जरूर होता है। यह ऐप इतना पॉपुलर है कि लोग इसे काफी पसंद करते हैं और इसपर अपना काफी समय बिताते हैं। युवा हों या बुजुर्ग सभी को फेसबुक काफी पसंद आता है। फेसबुक में वैसे तो कई फीचर्स हैं जो काफी यूजफुल हैं लेकिन इसका ट्रेंडिंग न्यूज सेक्शन यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद है, लेकिन अब ये फीचर आपको फेसबुक पर नहीं मिलेगा। कंपनी ने इस फीचर को स्थायी रूप से हटाने का मन बना लिया है।