12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AC को फेल कर देगा ये सस्ता कूलर, बिना बिजली के भी 9 घंटे देता है ठंडक

आप भी अपने बिजली के बिल से परेशान हैं तो हम आपके लिए एक ऐसा कूलर लाएं हैं जो ठंडक के मामले में AC को भी फेल कर देगा।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jun 02, 2018

cheap cooler

AC को फेल कर देगा ये सस्ता कूलर, बिना बिजली के भी 9 घंटे देता है ठंडक

नई दिल्ली: आजकल गर्मियां अपने चरम पर हैं और ऐसे में लोग इससे बचने के तरीके ढूंढने में लगे हुए हैं। गर्मी का मौसम आते ही लोग अपने घर के एयर कंडीशनर और कूलर निकालने लगते हैं और इन्हें दुरुस्त करवा लेते हैं जिससे गर्मी से बचा जा सकता है। लेकिन जैसा कि आप सभी जानते हैं कि AC चलाने से आपका बिजली का बिल काफी बढ़ जाता है और आपको ज्यादा खर्च करना पड़ता है। अगर आप भी अपने बिजली के बिल से परेशान हैं तो हम आपके लिए एक ऐसा कूलर लाएं हैं जो ठंडक के मामले में AC को भी फेल कर देगा।

दरअसल कंडीशनर को चलाने में ज्यादा मात्रा में बिजली की खपत होती है ऐसे में बिजली का बिल ज्यादा आना लाजमी है। बिजली का बढ़ा हुआ बिल आपकी जेब पर भार डालता है ऐसे में लोग या तो एयर कंडीशनर की जगह पंखे चलाकर गुजारा करते हैं या फिर AC का इस्तेमाल कम करते हैं। लेकिन अब मार्केट में जो कूलर आया है वो आपकी सभी समस्याओं को दूर कर देगा।

आपको बता दें कि इस कूलर का नाम Pigeon Ubercool है। यह कूलर मार्केट में मौजूद किसी भी एयर कंडीशनर को टक्कर देने के लिए काफी है। इसके लांच होने के बाद अब मार्केट में कड़ा मुकाबला होने वाला है। बता दें कि इस कूलर को आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं और इसकी कीमत भी काफी कम है।

जानिए क्या हैं इसके फीचर्स

आपको बता दें की यह कूलर किसी पोर्टेबल एयर कंडीशनर की तरह ही होता है। आप इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। इस कूलर में में 2.5 लीटर का वाटर टैंक भी दिया है जिसमें आप ठंडक के लिए पानी भर सकते हैं।

इस कूलर की ख़ास बात है इसमें लगने वाली बैटरी जिससे ये करीब 9 घंटों तक बिना बिजली के चल सकता है। मतलब अब बिजली गोल होने पर भी कोई दिक्कत नहीं। इस कूलर को कंट्रोल करने के लिए एक रिमोट दिया गया है। यह कूलर किसी कमरे को बड़ी आसानी से चिल्ड कर देता है। इस कूलर को आप किसी बड़े कमरे में भी इस्तेमाल कर सकते हैं और ये उस कमरे को भी अच्छी तरह से ठंडा कर देता है।