28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार के AC के साथ कभी ना करें ऐसी लापरवाही, धीरे-धीरे कम हो जाती है कूलिंग पावर

जो लोग कार चलाते हैं उन्होंने ये नोटिस किया होगा कि धीरे-धीरे कार की कूलिंग कम हो जाती है।
2 min read
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

May 31, 2018

car air conditioner

कार के AC के साथ कभी ना करें ऐसी लापरवाही, धीरे-धीरे कम हो जाती है कूलिंग पावर

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आ गया है और ऐसे में लोग अपने घर के एयर कंडीशनर के अलावा अपनी कार के AC भी चलने लगे हैं। गर्मियां आते ही लोग अपनी कार के AC का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। जो लोग कार चलाते हैं उन्होंने ये नोटिस किया होगा कि धीरे-धीरे कार की कूलिंग कम हो जाती है। लोग इसकी वजह नहीं जानते हैं। अगर आपके AC की पावर कम हो गयी है तो आपको भी ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए।

अब हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर क्यों और कैसे आपका AC कूलिंग देना बंद कर देता है।

सर्विसिंग: अक्सर लोग अपनी पूरी कार की सर्विसिंग करवाते हैं लेकिन वो AC को भूल जाते हैं। जब काफी लम्बे समय से AC को सर्विसिंग नहीं मिलती है तो उसकी कूलिंग और पावर कम हो जाती गर्म हवा फेंकना शुरू कर देता है।

BMW ने डीजल इंजन के साथ लांच की SUV X3, जानें फीचर्स से लेकर बुकिंग तक की सारी जानकारी

कूलेंट: लोग अक्सर कार के एयर कंडीशनर में कूलेंट डलवाना भूल जाते हैं। ऐसे में कूलेंट ख़त्म होने के बाद ये ठंडक नहीं देता है इसलिए हमेशा कार में कूलेंट डलवाना चाहिए।

डस्टिंग: अक्सर लोग अपने एयर कंडीशनर के ऊपरी हिस्से में डस्टिंग नहीं करते हैं जिसकी वजह से इसमें काफी मोटी धूल की पर्त जैम जाती है और AC की कूलिंग कम हो जाती है। ऐसे में आपको हमेशा किसी मुलायम डस्टर से इसकी डस्टिंग कर लेनी चाहिए।

अपनी कार से पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं तो जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ जाएंगे बड़ी मुसीबत में

दरवाजे बंद करके इस्तेमाल: अक्सर लोग अपनी कार का दरवाजा खुला छोड़कर AC चला लेते हैं ऐसे में AC पर ज्यादा लोड पड़ने लगता है और वो ठीक तरह से कूलिंग करना बंद कर देता है। तो आपको हमेशा ध्यान रखना चहिए कि AC चलाते समय कार के दरवाजे बंद होने चाहिए।