ये है असली कीमत
सेलकॉन स्मार्ट 4G की मार्केट प्राइस 3,500 रुपए है लेकिन एयरटेल के साथ मिलकर इसे मात्र 1349 रुपए में उतारा गया है। इसमें 4 इंच का टचस्क्रीन, ड्यूल सिम स्लाट और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स है। यह 4G स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओएस पर काम करता है जिसमें गूगल प्ले स्टोर की सारी सेवाएं मौजूद है। इसमें यूट्यूब, फेसबुक और वाट्सएप आदि डाउनलोड कर यूज कर सकते हैं।