script

Redmi 7 के ग्लोबल वेरिएंट के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट, बदल जाएंगे ये फीचर्स

locationनई दिल्लीPublished: Dec 23, 2020 09:19:27 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

रेडमी 7 स्मार्टफोन को साल 2019 की शुरुआत में MIUI 10 बेस्ड एंड्रॉइड पाई के साथ लॉन्च किया गया था।
Xiaomi ने चीन में रेडमी 7 के लिए करीब 6 महीने पहले ही जून माह में एंड्रॉयड 10 अपडेट जारी कर दिया गया था।

 

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती रहती हैं। इससे उनके स्मार्टफोन सिक्योर भी रहते हैं और फीचर्स भी अपडेट हो जाते हैं। चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi ने भी अपने स्मार्टफोन Redmi 7 के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। Redmi 7 के लिए कंपनी ने Android 10 अपडेट जारी किया है। यह अपडेट इस स्मार्टफोन के ग्लोबल वर्जन के लिए रोल आउट किया गया है।
बता दें कि रेडमी 7 स्मार्टफोन को साल 2019 की शुरुआत में MIUI 10 बेस्ड एंड्रॉइड पाई के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद इस हैंडसेट को इसी साल MIUI 11 का सेम अपडेट मिला था। अब 2020 के अंत में इस फोन के ग्लोबल वेरिएंट के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट जारी किया गया है।
चीन में 6 महीने पहले ही जारी कर दिया था अपडेट
बता दें कि Xiaomi ने चीन में रेडमी 7 के लिए करीब 6 महीने पहले ही जून माह में एंड्रॉयड 10 अपडेट जारी कर दिया गया था। वहीं ग्लोबल वेरिएंट में यह अपडेट अब जारी किया गया है। रेडमी 7 के लिए यह अपडेट बिल्ड नंबर ट11.0.1.0 फथ्स्डप्ग्ड के साथ आ रही है।
सभी यूजर्स तक पहुंचने में लग सकता है समय
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने रेडमी 7 के ग्लोबल वेरिएंट के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट रोल आउट तो कर दिया है, लेकिन इसे सभी यूजर्स तक पहुंचने में समय लग सकता है। कंपनी ने इस अपडेट को बैच में देना शुरू किया है, ऐसे में सभी यूजर्स तक इस अपडेट को पहुंचने में समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें-इंडियन कंपनी ने लॉन्च किया 4,999 रुपए में स्मार्टफोन, कोई चाइनीज पार्ट्स का इस्तेमाल नहीं, खराब होने पर मिलेगा नया फोन

बदल जाएंगे ये फीचर्स
रेडमी 7 में एंड्रॉयड 10 अपडेट से यूजर्स को कुछ नए फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि न्यू सॉफ्टवेयर अपडेट न्यू नोटिफिकेशन शेड और कंट्रोल सेंटर जेस्चर के साथ डार्क मोड में ऑप्टिमाइजेशन लेकर आती है। इसके अलावा इस अपडेट में स्टेटस बार के लिए कलर ग्रेडिएंट एनिमेशन जैसे फीचर भी मिलेंगे। साथ ही इस अपडेट में कुछ और बग्स को भी फिक्स किया गया है। बताया जा रहा है कि रेडमी 7 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के लिए भी जल्द ही एंड्रॉयड 10 अपडेट जारी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-OnePlus ने पेश किया अनोखा स्मार्टफोन, अपने आप बदल जाता है बैक पैनल का कलर, जानिए कैस काम करता है यह

शाओमी लॉन्च करेगा 108 एमपी कैमरे वाला स्मार्टफोन
शाओमी जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी जनवरी में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इसका टीजर पोस्टर भी जारी किया गया था। इस पोस्टर के अनुसार के इस स्मार्टफोन में 108 एमपी कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही कंपनी ने स्मार्टफोन के कैमरा लेआउट को भी कंपनी ने टीज किया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y8qho

ट्रेंडिंग वीडियो