Inblock स्मार्टफोन्स की कीमत
इनब्लॉक के इन स्मार्टफोन्स की कीमत की बात करें तो Inblock E10 की शुरुआती कीमत 4,999 रुपए है। इस कीमत में इसका 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला स्मार्टफोन मिलेगा। वहीं 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए और 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपए हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में E15 प्रीमियम मॉडल है। इसकी शुरुआती कीमत 8,600 रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है। वहीं E12 की शुरुआती कीमत 7,450 रुपए रखी गई है।