
48 मेगापिक्सल के साथ आज Asus ZenFone 6 होगा लॉन्च, जानिए कीमत
नई दिल्ली: ताइवान की कंपनी आसुस अपने नए स्मार्टफोनAsus ZenFone 6 को आज लॉन्च करेगा। इस हैंडसेट के लॉन्च होने से पहले इसके फीचर्स लगातार लीक हो रहे है। इस फोन के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी की ऑफिसियल साइट और यूट्यूब पर आज रात 11.30 बजे देख सकते हैं।
स्मार्टफोन Asus ZenFone 6 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन (1080×2340) पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। Snapdragon 855 SoC का इस्तेमाल किया जाएगा और फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर रन करेगा। पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगा। इसके अलावा दो सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगा।
रिपोर्ट की मानें तो Asus Zenfone 6 का कैमरा काफी दमदार होगा। मीडिया में लीक हुई खबरों की मानें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें पहला 48 मेगापिक्सल और दूसरा 13 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद होगा। फोन में 3.5mm हैडफोन जैक दिया जाएगा।
Asus ZenFone 6 को 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट, 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB रैम व 512GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इन तीनों वेरिएंट की कीमत TWD 19,990 ( लगभग 45,000 रुपये ), TWD 23,990 ( 54,000 रुपये ) और TWD 29,990 ( करीब 67,000 रुपये ) हो सकती है।
Published on:
16 May 2019 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
