इस फोन को 2,600 रुपये के डिस्काउंट के साथ 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा, जबकि इसको 10,599 रुपये में नॉर्मल सेल में बेचा जाता है। इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.86 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और इसमें MediaTek Helio P60 प्रोसेसर का इस्तेमाल है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है । फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 3,060 एमएएच की बैटरी दी गयी है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE,Wifi, ब्लूटूथ v4.2, GPS, USB Type-C और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।