इसके अलावा जियो फोन यूजर्स 75 रुपये, 125 रुपये और 155 रुपये वाला प्लान भी रीचार्ज करवा सकते हैं। 75 रुपये वाले रीचार्ज में 28 दिनों की वैधता के साथ 100 MB डेटा और 50 एसएमएस मिलेगा। वहीं जियो टू जियो नंबर व लैंडलाइन पर अनलिमिटेड कॉलिंग और गैर-जियो नंबर पर 500 मिनट फ्री मिलेगा। Jio 125 रुपये और 155 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड जियो टू जियो व लैंडलाइन फ्री कॉलिंग, गैर-जियो नंबर पर 500 कॉल और 300 एसएमएस मिलेगा। हालांकि दोनों प्लान में डेटा अलग-अलग मिलेगा। 125 रुपये वाले प्लान में 14 जीबी डाटा और 155 वाले प्लान में 28 जीबी डाटा मिलेगा।