फोटोग्राफी के लिए रियर में सिंगल कैमरा दिया गया है, जो 8 मेगापिक्सल का है। साथ ही फ्लैश लाइट भी दी गयी है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है, जो बोकेह, बर्स्ट मोड, पैनोरमा, ब्यूटी मोड, एचडीआर और नाइट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। पावर के लिए Lava Z61 Pro में 3,100mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा, लेकिन फेस अनलॉक दिया गया है।