फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 13 मेगापिक्सल का लेंस और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वही फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 4G VoLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। पावर के लिए स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।