नई दिल्ली: Reliance Jio के Gigafiber ब्रॉडबैंड सर्विस को टक्कर देने के लिए bsnl मैदान में उतर गया है। यही वजह है कि कंपनी ने एक नहीं बल्कि चार प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 99 रुपये, 199 रुपये, 299 रुपये और 399 रुपये वाला प्लान है। इन चारों डाटा में 20Mbps की स्पीड और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही इसमें यूजर्स को फ्री ई-मेल और 1GB स्टोरेज भी दिया जा रहा है।