वहीं Pixel 3 XL नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में ड्यूल फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। Pixel 3 XL में 6.3 (1440x2880 पिक्सल ) इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा और पावर के लिए 3,430 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। फोन का पूरा वजन 184 ग्राम होगा। फोन के 64GB स्टोरेज की कीमत $1,129 (करीब 64,300 रुपये), 128GB स्टोरेज की कीमत $1,259 (लगभग 71,700 रुपये) होगी। इसमें 4GB रैम दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।