Coolpad Note 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.99 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 1080x2160 पिक्सल मौजूद है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन को 4 जीबी रैम में उतारा गया है और इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे जरूरत पड़ने पर 128 जीबी तक एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।