Vivo V9 पर 3000 का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है यानि इस फोन को आप डिस्काउंट के बाद 15,990 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 18,990 रुपये है। वहीं Vivo Y66 के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को Diwali Carnival Sale में 7,990 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि अभी यह फोन 12,990 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा सेल में Vivo Nex, Vivo X21, Vivo V11, Vivo V11 Pro, V9 और Vivo Y83 Pro खरीदने वालों को फ्री ब्लूटूथ ईयरफोन भी दिया जाएगा।