नई दिल्ली: दुनियाभर के लोगों में कोरोना वायरस का खौफ देखा जा रहा है। इसका असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग चीनी इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स को खरीदने से कतरा रहे हैं। चीन सस्ते इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स बेचने के लिए में जाना जाता है, लेकिन कोराना वायरस की चपेट में न सिर्फ आम लोग ही आ रहे हैं, बल्कि चीन के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स पर भी इसका भारी असर देखने को मिल रहा है।