
अपने स्मार्टफोन का इंटरनेट स्पीड ऐसे बढ़ाएं, बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
नई दिल्ली: इस स्मार्टफोन के जमाने में हर कोई अपने फोन का इस्तेमाल कॉल करने के अलावा इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए भी करते हैं। ऐसे में नेटवर्क की दिक्कत होने के कारण कभी-कभी यूजर्स को स्लो इंटरनेट की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही 4G प्लान होने के बावजूद भी यूजर्स को स्लो इंटरनेट से छुटकारा नहीं मिल पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत है तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि, आज हम आपको कुछ ऐसे आसान सेटिंग्स के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।
कई स्मार्टफोन्स में डाउनलोड सेक्शन क्लियर न होने के कारण भी यूजर्स को स्लो इंटरनेट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप समय-समय पर अपने स्मार्टफोन के डाउनलोड सेक्शन को क्लियर करते रहेंगे तो आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
ऐसे बढ़ाएं इंटरनेट स्पीड
1. इसके लिए सबसे पहले आपको फोन सेटिंग में जाकर सेल्यूलर नेटवर्क या मोबाइल नेटवर्क पर क्लिक करना होगा।
2. सेल्यूलर नेटवर्क आपको सेटिंग्स में ही दिए गए मोर ऑप्शन में मिल जाएगा।
3. अब आप जिस सिम से 4G डाटा चला रहे हैं, उसे सिलेक्ट करें।
4. अब आप SS प्वाइंट नेम पर जाएं और जिस सिम से डाटा यूज कर रहे हैं उसपर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने सेटिंग की लिस्ट खुलेगी, इसमें सर्वर पर क्लिक करें।
6. ये खाली होगा, जिस पर WWW.google.com लिखकर ओके कर दें।
7. अब नीचे स्क्रॉल कर ऑथेंटिकेशन टाइप पर टैप करें।
8. यहां आपको नन दिखाई देगा, जिसे बदलकर आप क्लिक कर दें।
9. इसके बाद नीचे आने पर आपको एपीएन टाइप का विकल्प दिखेगा, इसमें आप डिफॉल्ट लिख दें।
10. इतना करने के बाद आप ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट पर टैप करें।
11. यहां सेव का विकल्प होगा उसे क्लिक कर दें। ऐसे करने के बाद आपके फोन का इंटरनेट स्पीड पहले से बेहतर हो जाएगा।
Published on:
26 Aug 2018 12:15 pm
