Honor 20 स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में भी किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। पावर के लिए Honor 20 में 3,750 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 22.5 वॉट की सुपरचार्ज टेक को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में 50 प्रतिशत फोन चार्ज करता है। फोन का डाइमेंशन 154.25x73.97x7.87 मिलीमीटर है और वज़न 174 ग्राम।