नई दिल्ली:Realme X2 Pro की पहली सेल का आयोजन Flipkart और Realme.com पर कल यानी 26 नवंबर को किया जा रहा है, जो 27 नवंबर रात 11:59 तक चलेगी। अगर ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को कंपनी की तरफ से 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई और Jio की तरफ से 11,500 रुपये का बेनिफिट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट कार्डलैस क्रेडिट के तहत ग्राहकों को 3 और 6 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं रियलमी के आधिकारिक साइट Realme.com से फोन खरीदने वाले पहले 1,000 ग्राहकों के लिए 7 दिन का रिटर्न और 1,799 रुपये के Realme Buds Wireless फ्री दे रही है। फोन के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये रखी गयी है।