7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को गंदी वेबसाइट से कैसे रखें दूर, जानें आसान तरीका

आज के समय में Internet का इस्तेमाल बच्चे भी करते हैं। ऐसे में उन्हें इंटरनेट पर उपलब्ध एडल्ट कंटेंट से दूर रखना बहुत जरूरी है। हम आपको यहां कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिनके जरिए आप बच्चों को गंदी वेबसाइट से दूर रख पाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ajay Verma

•

Updated: 20 Mar 2022, 10:33 AM IST

internet.jpg

Internet

Internet एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल बढ़े से लेकर बच्चे तक करते हैं। मगर इस प्लेटफॉर्म पर ऐसा कंटेंट उपलब्ध है, जिससे बच्चों को दूर रखना बहुत जरूरी है। आज इस खबर में हम आपको Google Chrome ब्राउजर में मौजूद सेव सर्च फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बच्चों को गलत वेबसाइट से दूर रख पाएंगे और आप बच्चों की इंटरनेट सर्फिंग पर नजर भी रख सकेंगे।

ये भी पढ़ें : ये भी पढ़ें : 500 रुपये से कम कीमत में खरीदें ये लाइटवेट Bluetooth Speakers, शानदार साउंड से मिलेगा परफेक्ट म्यूजिक फील

आप गूगल क्रोम पर उपलब्ध सेव सर्च फीचर की मदद से बच्चों को गंदी वेबसाइट से दूर रख सकते हैं। इसके साथ ही आप बच्चों की इंटरनेट सर्फिंग पर भी नजर रख पाएंगे। हम आपको इस फीचर को एक्टिवेट करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...

1. क्रोम ब्राउजर पर जाकर गूगल सर्च पर जाएं।
2. यहां नीचे की तरफ आपको सेटिंग का विकल्प मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
3. अब आपको सेव सर्च का विकल्प मिलेगा, उसपर क्लिक करके फीचर को एक्टिवेट करें।
4. इस तरह आप गूगल को अपने बच्चों के लिए सुरक्षित बना पाएंगे।

ये भी पढ़ें : Just Corseca solitaire Review: क्या वाकई में पैसा वसूल है यह माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट वाला वायरलेस ईयरफोन ?

Google के इस ऐप का करें इस्तेमाल :

आप गूगल फैमिली लिंक ऐप का उपयोग करके बच्चों को गंदी वेबसाइट से दूर रख सकते हैं। लॉग-इन प्रक्रिया पूरी होने के बाद Google फैमिली लिंक ऐप आपको उन ऐप्स को प्रबंधित करने की अनुमति देगा, जिससे आप बच्चों को दूर रखना चाहते हैं। इसमें आपको स्क्रीन समय सीमित करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा आप बच्चों की हर एक गतिविधि पर नजर रख सकते हैं।