12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HTC Wildfire X की आज पहली सेल, जानें कीमत और ऑफर्स

Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा HTC Wildfire X इन बैंक के कार्ड पर मिल रहा अतिरिक्त डिस्काउंट HTC Wildfire X ट्रिपल रियर कैमरा और 3300mAh बैटरी से है लैस

2 min read
Google source verification
htc wildfire

नई दिल्ली: HTC ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Wildfire X के साथ भारतीय मार्केट में वापसी की है। इस स्मार्टफोन को आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक हैंडसेट को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से दोपहर 12 से खरीद सकते हैं। आज की खरीदारी पर ग्राहक कई सारे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:महज 700 में Jio यूजर्स को मिलेगा ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन, HD/4K टीवी और 4K सेटटॉप बॉक्स का कॉम्बो FREE

HTC Wildfire X कीमत और ऑफर्स

HTC Wildfire X को 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत भारत में क्रमश: 13,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गयी है। ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड पर 5% का कैशबैक और एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 5% की छूट दी जा रही है। इसे अलावा ग्राहक फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Apps ही नहीं Google Play Store भी है नकली, कहीं आपके फोन में तो नहीं

HTC Wildfire X स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है और इसमें 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi Mi A3 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स, 23 अगस्त को होगी सेल

HTC Wildfire X कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 12 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा दिया गया है, जो 2x लॉसलेस ऑप्टिकल जूम और 8x हाइब्रिड जूम सपोर्ट से लैस है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल (86 डिग्री) लेंस कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 3300 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को सपोर्ट करती है।