5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Apps ही नहीं Google Play Store भी है नकली, कहीं आपके फोन में तो नहीं

Google ने डिलीट किए 27 ऐप्स इससे पहले भी गूगल ने किए हैं कई ऐप्स डिलीट कहीं आपके फोन में तो नहीं नकली प्ले स्टोर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 21 Aug 2019, 2:38 PM IST

Fake Google Play Store app

नई दिल्ली: Google ने एक बार यूजर्स की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए 27 ऐप्स को डिलीट कर दिया है जो नकली प्ले स्टोर डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को प्रेरित कर रहे थे। इन ऐप्स की पहचान पुणे स्थित क्विक हील टेक्नॉलजीज ने की थी और गूगल को इसकी जानकारी दी थी।

क्विक हील सिक्युरिटी लैंब ने कहा कि इन एप्स को एडवेयर से डिवाइसों को प्रभावित करने के लिए बनाया गया था, जो यूजर्स को लगातार नकली 'प्ले स्टोर ( Play Store )' डाउनलोड करने के लिए उकसा रहा था। ये एप्स यूजर्स को गेम खेलने के लिए गूगल प्ले स्टोर इंस्टाल करने को कहते थे। अगर कोई ऐसा नहीं करता था तो ये लगातार इंस्टाल करने का पॉप अप दिखाते रहते थे।

यह भी पढ़ें- 23 अगस्त को Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की सेल

क्विक हील ने बताया कि अगर कोई नकली गूगल प्ले स्टोर ( Google Play Store ) डाउनलोड कर लेता था तो यूजर्स को बार-बार फुल स्क्रीन विज्ञापन दिखते रहते थे। इतना ही नहीं ये ऐप्स बैकग्राउंड में चलता रहता था और जब तक इसे मैनुअली अनइंस्टाल नहीं किया जाता था, ये जबरदस्ती विज्ञापन दिखाते थे। क्विक हील ने कहा कि इन सभी ऐप्स को एक ही डेवलपर एएफएडी ड्रिफ्ट रेसर ने बनाया था और सभी ऐप्स कार रेसिंग गेम श्रेणी के थे।

बता दें कि ये ऐप्स यूजर्स की निजी जानकारी को चुराकर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन ऐप को डाउनलोड करने से बचें। इसके अलावा किसी भी ऐप को डाउनलोड करन से पहले उसकी रेटिंग देखें कि लोगों ने उसे कितने स्टार दिए हैं। इसके बाद ऐप के नीचे दिए गए कमेंट को पढ़ें कि लोगों ने उसके बारे में अपनी क्या राय रखी है। साथ ही ऐप बनाने वाले का नाम सर्च करें और देखें कि वो विश्वास करने लायक है या नहीं।