
9000 रुपए से कम कीमत में Huawei Enjoy 8E Youth लॉन्च, जानिए यहां फीचर
नई दिल्ली: Huawei Enjoy 8E Youth को लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की कीमत चीन में 799 चीनी युआन (करीब 8,500 रुपए) रखी गई है। वहीं इस फोन को ब्लैक, ब्लू व गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी ने Enjoy 8, Enjoy 8 plus और Enjoy 8E लॉन्च किया है।
फीचर की बात करें तो Huawei Enjoy 8E Youth में 5.45 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) है और स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर दिया गया है। इसे फोन को 2 जीबी रैम में उतारा गया है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर में 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ है। वहीं वीडियो और सेल्फी के लिए फ्रंट में सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। पावर की बात करें तो फोन में 3,020mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड ओरिओ 8.1 पर चलता है। साथ ही फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इंजॉय 8ई यूथ में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.2, FM radio, GPS/A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए है। वहीं फोन में ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौज़ूद हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 146.5x7.09x8.3 मिलीमीटर है।
दरअसल, कंपनी ने इस फोन को खास करके युवाओं के लिए तैयार किया है। बता दें कि फोन में एक थ्री-फिंगर स्लाइड स्क्रीनशॉट फीचर दिया गया है, जिससे यूजर तीन उंगलियों को स्लाइड करके स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।इससे पहले Huawei की सहयोगी कंपनी Honor ने Honor 7A और Honor 7C लॉन्च किया है।
Published on:
27 May 2018 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
