नई दिल्ली: Vivo X 21 स्मार्टफोन भारत में 29 मई को लॉन्च होगा। हालांकि इससे पहले इस हैंडसेट की प्री-बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है। इस हैंडसेट को सबसे पहले मार्च के महीने में चीन में पेश किया गया था, जिसके बाद इसे इसी महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में पेश किया गया। इसकी प्री-बुकिंग Vivo अॉनलाइन स्टोर से की जाएगी वहीं ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग पर 5% कैशबैक और बिना लागत वाले ईएमआई विकल्पों पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्री-बुकिंग के लिए ग्राहकों से 2,000 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लिए जा रहा है।