5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर दिन 50 से ज्यादा लोग हो रहे गुमशुदा, अपने फोन में ऑन रखें ये 3 सेटिंग्स, मुसीबत में आएंगे काम

हर दिन बढ़ती गुमशुदगी के मामलों के बीच स्मार्टफोन की Emergency Call और SOS सेटिंग्स आपकी मदद कर सकती हैं। जानिए iPhone और Android फोन में Emergency Call Phone Settings कैसे ऑन करें और मुसीबत में लोकेशन कैसे शेयर करें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Feb 05, 2026

Emergency Call Phone Settings

Emergency Call Phone Settings (Image: ChatGPT)

Emergency Call Phone Settings: साल 2026 की शुरुआत के पहले 15 दिनों में देशभर से 800 लोगों के लापता होने की खबरें सामने आई हैं। इसका औसत हर दिन 50 से ज्यादा गुमशुदगी के मामलों का बनता है। इन मामलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। ऐसे हालात में डिजिटल सुरक्षा और सतर्कता पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।

आज स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज का जरिया नहीं, बल्कि आपात स्थिति में सुरक्षा उपकरण के तौर पर भी काम कर सकता है। एंड्रॉयड और iPhone दोनों में मौजूद Emergency SOS फीचर्स की मदद से आप मुसीबत के समय अपनी लोकेशन और जरूरी जानकारी अपने भरोसेमंद लोगों या इमरजेंसी सेवाओं तक पहुंचा सकते हैं।

1. iPhone में Emergency SOS रखें ऑन

    iPhone यूजर्स अपने फोन में Emergency SOS फीचर को पहले से एक्टिव करके रख सकते हैं। यह फीचर पावर बटन को तीन बार दबाने पर काम करता है।

    iPhone में इसे ऑन करने के लिए

    • Settings में जाकर Emergency SOS सर्च करें।
    • Call with 3 Button Presses को ऑन करें।
    • जरूरत हो तो Call Quietly ऑप्शन भी एक्टिव करें।
    • कार से सफर करने वालों के लिए Call After Serious Car Crash फीचर उपयोगी हो सकता है।

    इससे इमरजेंसी के समय फोन आपकी लोकेशन और जरूरी जानकारी शेयर कर सकता है।

    2. Emergency Contacts सेट करना जरूरी

      Emergency SOS तभी काम करेगा, जब फोन में Emergency Contacts पहले से सेव हों।

      iPhone में इसके लिए Emergency SOS मेन्यू में जाकर Set up Emergency Contacts in Health पर जाएं, अपने करीबी और भरोसेमंद लोगों के नंबर जोड़ें। ये कॉन्टैक्ट्स लॉक स्क्रीन से भी एक्सेस किए जा सकते हैं।

      3. Android में Safety & Emergency फीचर्स ऑन करें

        Android स्मार्टफोन यूजर्स को अपने फोन में Safety & Emergency सेटिंग्स जरूर चेक करनी चाहिए।

        इसके लिए

        • Settings में जाकर Safety & Emergency पर क्लिक करें।
        • अपनी मेडिकल जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स सेव करें।
        • Emergency SOS फीचर को ऑन रखें।

        कई Android फोन्स में पावर बटन को तीन या पांच बार दबाने पर इमरजेंसी अलर्ट एक्टिव हो जाता है।

        ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

        Emergency SOS सेटिंग्स में जाकर Call Emergency Services, Share info with emergency contacts और Emergency video/audio recording (अगर उपलब्ध हो) जैसे विकल्प भी ऑन रखें। और समय-समय पर इन फीचर्स को टेस्ट कर लें।

        बच्चों और बुजुर्गों के फोन में भी ये सेटिंग्स जरूर एक्टिव करें

        गुमशुदगी के बढ़ते मामलों के बीच सतर्कता और तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। स्मार्टफोन में मौजूद सुरक्षा फीचर्स तभी मदद कर पाएंगे, जब वे पहले से सही तरीके से सेट हों। कुछ मिनट की यह तैयारी, किसी आपात स्थिति में बड़ा फर्क डाल सकती है।

        नोट: फीचर्स फोन मॉडल और सॉफ्टवेयर वर्जन के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।