फोटोग्राफी की बात करें तो रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई मौजूद है। वहीं रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर है और वजन 196.8 ग्राम है।