Infinix S4 पर 2,000 रुपये का एक्सट्रा एक्सचेंज ऑफर है और इसके 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज को 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 2.0 GHz Helio P22 64-bit Octa Core Processor का इस्तेमाल है और पावर के लिए 4000mAh की बैटरी दी गयी है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 13MP+2MP+8MP मेगापिक्सल का है और फ्रंट मेंसेल्फी के लिए 32मेगापिक्सल का कैमरा है।