गौरतलब है कि हाल ही में रिलायंस जियो ने अपनी Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड सर्विस का नया वर्जन लॉन्च किया है, जिसकी सिक्योरिटी डिपॉजिट 2,500 रुपये है। इससे पहले ग्राहकों को सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपये देना पड़ता था। फिलहाल इस सर्विस को देश के कुछ हिस्सों में शुरू किया गया है, जिसमें चेन्नई और मुंबई समेत कई शहर शामिल है और यहां के ग्राहक 2,500 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट दे कर नया कनेक्शन ले सकते हैं। बता दें कि ये सिक्योरिटी डिपॉजिट कनेक्शन हटवाने पर आपको वापस कर दिया जाएगा।