बता दें कि Pixel 4 फेशल रेकग्निशन सेंसर्स वाला पहला फोन होगा। इसके अलावा इयरपीस के दाईं ओर अनोखा अंडाकार सेंसर दिया गया है और इसे जेस्चर कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा हैंडसेट में सोली (Soli) चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसकी मदद से हाथ के मूवमेंट्स को समझा जा सकता है और स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच को बिना टच किए कंट्रोल कर सकते हैं। इस बाज का जिक्र सबसे पहले गूगल ने 2015 में किया था।