नई दिल्ली:Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है, जो 31 जुलाई तक चलेगी। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है और इसकी कीमत 47,990 रुपये रखी गयी है। प्री बुकिंग वाले ग्राहकों को कंपनी वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर देगी। वहीं सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% का कैशबैक मिलेगा। इसकी बिक्री 1 अगस्त से शुरू होगी। इसे रिटेल स्टोर्स, ई शॉप, सैमसंग ओपरा हाउस से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। Galaxy A80 तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिसमें गोस्ट वाइट, फैंटम ब्लैक और ऐंजेल गोल्ड शामिल हैं।