नई दिल्ली:गूगल प्ले स्टोर पर फर्जी ऐप्स होने की खबरें अक्सर सुनने को मिलती है। इस बीच एक और खबर सामने आयी है कि google play store पर 150 से ज्यादा Reliance Jio के फर्जी ऐप पाए गए हैं, जिसे ज्यादातर जियो यूजर्स ने डाउनलोड भी किया है। ये ऐप्स डिवेलपर्स को पैसे कमाने में मदद करते हैं और यूजर्स को ऐड दिखाकर फ्री में डाटा देने का दावा भी करते हैं, जिसके लालच में लोग इसे डाउनलोड कर रहे हैं।