अगर FaceApp की प्राइवेसी पॉलिसी की बता करें तो उसमें साफ शब्दों में कहा गया है कि उसकी सर्विस ऑटोमैटिकली कुछ लॉग फाइल इनफॉर्मेशन रिकॉर्ड करती है, जिसमें यूजर्स का वेब रिक्वेस्ट, आईपी अड्रेस, ब्राउजर टाइप, URL और इस सर्विस में कितनी बार इंटरऐक्ट करते हैं वो सभी शामिल होते हैं। गौरतलब है कि इस ऐप का इस्तेमाल सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी कर रहे हैं। इस ऐप की मदद से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी एक फोटो एडिट की गयी है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही है।