Intex Staari 10 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, 3जी और 2जी के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे बेहरीन फीचर दिए गए हैं। इस फोन का वजन 170ग्राम है। कीमत की बात करें तो इसे ग्राहकों के लिए 5,999 रुपए में पेश किया गया है। साथ ही कंपनी की तरफ से डिस्प्ले पर एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी दी गई है।