ऑफर की बात करें तो कंपनी ने Airtel के साथ साझेदारी की है। यानी Airtel यूजर्स को फोन खरीदने पर 2,000 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। पहले 500 रुपए का कैशबैक पाने के लिए karbonn Frames S9 यूजर्स को 18 महीने के अंदर 3,500 रुपए का रीचार्ज कराना होगा। वहीं 1,500 रुपए के कैशबैक के लिए अगले 18 महीने तक 3,500 रुपए का रीचार्ज कराना होगा। साथ ही Airtel की तरफ से 169 रुपए का स्पेशल ऑफर दिया गया है, जिसकी वैधता 28 दिन की है और इसमें अनलिमिटेड लोकल व STD कॉल मिलेगा। साथ ही हर दिन 1GB 3जी/4जी डेटा भी मिलेगा।