इस आईफोन के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 87,000 रुपये है। आईफोन X पर आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से ऑफर पेश किया जा रहा है। ग्राहक इस बैंक के क्रेडिट का इस्तेमाल कर इस आईफोन को EMI पर खरीद सकते हैं। बैंक ने 3 महीने से लेकर 36 महीने वाला EMI ऑप्शन उपलब्ध कराया हुआ है। 2,974 रुपये में इसे खरीदने के लिए आपको 36 महीने वाला EMI ऑप्शन का चुनाव करना होगा, जिसमें आप 2,974 रुपये की पहली किस्त दे कर इसे अपने घर ला सकते हैं। हालांकि, बाकी की रकम आपको अगले 36 महीने तक चुकानी होगी।