12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मार्ट AI गेमिंग मोड से लैस Lava Z93 भारत में लॉन्च, कीमत 7,999 रुपये

Lava Z93 भारत में लॉन्च फोन स्मार्ट एआई गेमिंग मोड से है लैस 2.0 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल

2 min read
Google source verification
lava z93

नई दिल्ली: Lava Z93 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लावा जेड93 की कीमत 7,999 रुपये है और फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें चारकोल ब्लू और रॉयल ब्लू शामिल हैं। ऑफर्स की बात करें तो फोन खरीने पर जियो यूजर्स को 1,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। ये कैशबैक 50 रुपये के 24 कैशबैक वाउचर के तौर पर मिलेगा, जिसका इस्तेमाल मायजियो ऐप पर रीचार्ज के दौरान कर सकते हैं। इसके अलावा यूज़र को 198 रुपये या 299 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ 4जी 50 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।

Lava Z93 स्पेसिफिकेशन्स

स्मार्टफोन में 6.22 इंच एचडी ड्यूड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1520 पिक्सल) है और फोन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट एंड्रॉयड पाई पर आधारित स्टार ओएस 5.1 पर रन करता है। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल है। इसमें 3 जीबी रैम मौजूद है और 32 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- आज Jio Phone 2 ओपन सेल में खरीदने का मौका, 49 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग व डाटा का मिलेगा लाभ

फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला कैमरा अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस स्मार्टफोन में स्मार्ट AI गेमिंग मोड मिला है जो हेवी गेम्स को सपोर्ट करेगा। पावर के लिए हैंडसेट में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 4.1, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4G VOLTE, WIFI 802.11 बी/ जी/ एन, माइक्रो USB2.0, USB OTG और GPS शामिल है। रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 156.6x75.2x8.4 मिलीमीटर और वजन 159.2 ग्राम है।