28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LG W30 के ऑरोरा ग्रीन कलर वेरिएंट की सेल आज, जानिए कीमत

LG W30 की सेल आज मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल रियर में ट्रिपल कैमरा मौजूद

less than 1 minute read
Google source verification
LG W30

नई दिल्ली: LG W30 के ऑरोरा ग्रीन कलर वेरिएंट को आज सेल के लिए अमेजन पर लगाया गया है। स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है। ग्राहक LG W30 को थंडर ब्लू, प्लेटिनम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन कलर ऑप्शन में उतारा गया है। लॉन्चिंग ऑफर की बात करें तो रिलायंस जियो की तरफ से 4,950 रुपये का कैशबैक मिलेगा। फोन को No Cost EMI के तहत 471 रुपये में भी खरीद सकते हैं। साथ ही फोन पर 1 साल की वारंटी भी मिल रहा है। वहीं HDFC Bank Debit Cards यूजर्स को 5% का कैशबैक भी मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स

LG W30 में 6.26 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल है और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है। इसके भी स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल, दूसरा 12 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मौजूद है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy M30 और Galaxy M20 पर मिल रहा 1,000 का डिस्काउंट, यहां से खरीदें

पावर के लिए LG W30 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है और फोन का पूरा वजन 172 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G Volte, डुअल-बैंड wifi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और 3.5MM हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है।