नई दिल्ली: Samsung Galaxy M30 और Samsung Galaxy M20 को डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। ग्राहक कम कीमत के साथ स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम30 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1000 रुपये से कम कीमत के साथ 13,990 रुपये में खरीद सकते हैं , जबकि असल कीमत 14,990 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,990 रुपये की जगह 16,990 रुपये में खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम20 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,990 की जगह 9,990 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा अमेजन की तरफ से ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट कैशबैक और पुराने फोन को एक्सचेंज करने का भी ऑप्शन दिया गया है।