25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Motorola दे रहा है अपने इस फोन पर भारी डिस्काउंट

आज कल स्मार्टफोन बचने वाली कंपनिया हर दिन नए ऑफर लेकर आ रही है।
2 min read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Dec 10, 2017

Moto G5 Plus

आज कल स्मार्टफोन बचने वाली कंपनिया हर दिन नए ऑफर लेकर आ रही है। अब हम बात कर रहे है Motorola कंपनी की। वह अपने स्मार्टफोन खरीदने वाले अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। Motorola ने इसी वर्ष भारत में लॉन्च किए अपने Moto G5 Plus पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। Motorola अपने इस Moto G5 Plus स्मार्टफोन पर 6 हजार रुपए तक का भारी डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद हम इस स्मार्टफोन को 10,999 रुपए में खरीद सकते है।

Motorola ने इस फोन को भारत में इसी साल लॉन्च किया था तब इस स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपए थी। यह भारी डिस्काउंट 4 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन पर ही मिल रहा है। इस मोटोरोला के Moto G5 Plus स्मार्टफोन को हम फ्लिपकार्ट ऑनलॉइन शॉपिंग कंपनी से खरीद सकते है।

Motorola ने अपने Moto G5 Plus स्मार्टफोन में 5.2 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी है और साथ में 2 GHZ स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रासेसर भी दिया गया है। Moto G5 Plus स्मार्टफोन में डुअल ऑटो फोकस के 12 मेगापिक्सल का साथ शानदार रियर कैमरा दिया है। इस फोन से हम 4k का शानदार वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते है।

इस फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। Moto G5 Plus स्मार्टफोन में ३००० एमएएच की शानदार बैटरी दी गई है। Moto G5 Plus फोन में शानदार 3 जीबी और 4 जीबी की रैम दी गई है। Moto G5 Plus फोन में 16 जीबी और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी है जिसे १२८ जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Motorola के इस Moto G5 Plus स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस फोन को दो बार हिलाने पर इसका कैमरा ऑन हो जाएगा और इसके साथ ही एक बार हिलाने पर फोन की फ्लैश लाइट अपने आप ऑन हो जाएगी। Motorola के Moto G5 Plus स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो की फोन की सिक्योरिटी के हिसाब से बेहद अहम है, क्योंकि फिंगरप्रिंट सेंसर होने के कारण से फोन को कोई दूसरा व्यक्ति छेड़छाड़ नहीं कर सकता।