29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोटोरोला लेकर आ रही 6 इंच की स्क्रीन वाला Moto Z3 Play स्मार्टफोन

मोटोरोला Moto Z3 Play स्मार्टफोन में 6 इंच की बेजेललेस डिस्प्ले स्क्रीन दी गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 3 Apr 2018, 2:44 PM IST

Moto Z3 Play

मोटोरोला की पेरेंट कंपनी लेनोवो जल्द ही Moto सीरीज का नया स्मार्टफोन G6 लेकर आ रही है। इसके साथ ही यह कंपनी एक और नया हैंडसेट Moto Z3 Play भी लेकर आ ही है। इस फोन से संबंधित कुछ फीचर्स हाल ही में लीक होकर सामने आए हैं। Moto Z3 Play डिजाइन के मामले में अपने पुराने फोन से मिलता—जुलता ही है। इस डिवाइस में पतले बेजेल दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 6 इंच की बड़ी डिस्पले स्क्रीन दी है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है।


इस फोन की डिस्पले स्क्रीन को बढ़ाने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को इसके दाएं किनारे पर दिया जा रहा है। जबकि इसके बाएं किनारे पर पॉवर की मौजूद हैं। इसके वोल्यूम बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर के ऊपर जगह दी गई है। Moto Z3 Play का मेजरमेंट 156.4 x 76.47 mm रखा गया है। इस फोन के बैक पर Moto ब्रांडिंग के साथ ड्यूल कैमरा मोड्यूल दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस के बॉटम में 3.5mm ऑडियो जैक के साथ USB-C पोर्ट मौजूद है और मोबाइल फोन के टॉप पर SIM ट्रे दी गई है।


Moto Z3 Play स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 636 SoC से लैस होगा और दो वेरिएन्ट्स में पेश किया जाएगा। एक वेरिएंट में 4GB रैम और 32GB स्टोरेज तथा दूसरे वेरिएंट में 6GB और 64GB स्टोरेज मौजूद होगा। ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस के बैक पर 12MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा और सेल्फी के लिए यह डिवाइस 5MP का फ्रंट शूटर ऑफर करेगा। Moto Z3 Play में 3000mAh की बैटरी मौजूद होगी जिसकी कीमत $450 और $500 (लगभग Rs 32,500) होगी।

Amazon ने शुरू किया Infocus Carnival, इन फोन्स पर है शानदार ऑफर

आॅनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन ने अपनी वेबसाइट पर Infocus Carnival का आयोजन किया है। इस कार्निवल में इनफोकस के इन स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर दिए जा रहे हैं। इस कार्निवाल का आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक किया जा रहा है।