भारत में जबरदस्त पॉपुलरिटी पाने वाली रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड ने अपने टेक्नोलॉजी पार्टनर सिस्को के साथ मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में प्रतिष्ठित ग्लोबल मोबाइल (ग्लोमो) अवार्ड्स 2018 में 'बेस्ट मोबाइल ऑपरेटर सर्विस फॉर कंज्यूमर्स अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा जिओटीवी ने जिओ डिजिटल लाइफ को साकार करने के लिए 'बेस्ट मोबाइल वीडियो कंटेंट वर्ग में अवॉर्ड जीता है। मोबाइल इंडस्ट्री के ऑस्कर माने जाने वाले इन अवॉर्डस, द ग्लोमो अवॉर्डस को डिवाइसेज, तकनीकों और एप्लीकेशंस से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और वीयरएबल टैक्नोलॉजीस तक अलग अलग वर्गों में इनोवेशन और योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।