Xperia XZ2 Compact के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
सोनी एक्सपीरिया XZ2 कॉम्पैक्ट को भी सिंगल और ड्यूल सिम वेरिएंट में लाया गया है। यह एंड्रॉयड ओरियो ओएस पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5 इंच की स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसका डिस्प्ले भी ट्रिल्यूमिनस HDR दिया गया है जो सोनी के X-रिएलिटी इंजन पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC और 4 जीबी रैम दी गई है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक, सिल्वर, मूज ग्रीन और कोरल पिंक कलर वेरिएंट में लाया गया है। इसमें 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो मोशन आई रियर सेंसर के साथ आया है। यह कैमरा भी 4k HDR वीडियो शूट करने में सक्षम है। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। इसमें 64 जीबी की स्टोरेज है जिसको 400 जीबी तक एसडीकार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2870mAh की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्जिंग तकनीक के साथ है।