27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से दुकानों में बिकेगा Nokia 5.1 Plus, दाम में भी हुई कटौती

Nokia 5.1 Plus को आज से ऑफलाइन खरीद सकते हैं। इससे पहले इस फोन को फ्लैश सेल में ही लगाया जा रहा था।
2 min read
Google source verification
nokia

आज से दुकानों में बिकेगा Nokia 5.1 Plus, दाम में भी हुई कटौती

नई दिल्ली:Nokia 5.1 Plus को पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इस फोन को फ्लैश सेल में बेचा जा रहा था। ऐसे में कुछ लोग इसे खरीदने से चुक भी जाते थे तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कंपनी आज से फोन को ऑफलाइन सेल में उपलब्ध करा रही है। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन की कीमत में भी कटौती की गयी है। दुकानों में यह फोन 10,599 रुपये की कीमत में पेश किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन पोर्टल में स्मार्टफोन को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Nokia 5.1 Plus में 5.8-इंच का नॉच डिस्प्ले दिया गया है और बैक में ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन में मीडियटेक Helio P60 चिपसेट माली-G72 MP3 ग्राफिक्स दिया गया है। इस हैंडसेट को दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। फोटोग्राफी के लिए बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 8.1 Oreo पर काम करता है और पावर के लिए 3,060mAh बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Amazon पर मिल रहा 1000 रुपये का कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा

इसके अलावा कंपनी ने Nokia 3.1 Plus की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की है। अब आप ऑफलाइन Nokia 3.1 को 9,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं, जबकि फोन को 11,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इसमें 6इंच HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1280×720 pixels का है और फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। Nokia 3.1 Plus MediaTek Helio P22 SoC के साथ octa-core CPU पर चलता है। इसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। बैक में 13 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए 2,990mAh की बैटरी है।