
Samsung
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग (Samsung) के मोबाइल (Samsung Mobiles) लोगों में काफी पॉपुलर हैं। कोरोना काल में भी सैमसंग ने पूरी दुनिया में करोड़ों स्मार्टफोन बेचे हैं। पिछले कुछ समय में इस कंपनी ने फिर से स्मार्टफोन मार्केट में अपनी जगह मजबूत बना ली है। अगर आप बिना खरीदे सैमसंग का मोबाइल यूज करना चाहते हैं तो अब आप इन्हें किराए पर भी ले सकते हैं। कंपनी ने जर्मनी में एक ऐसी ही सर्विस शुरू की है। सैमसंग ने ग्रोवर के साथ साझेदारी में जर्मनी में स्मार्टफोन किराए पर देने का कार्यक्रम (स्मार्टफोन रेंटल प्रोग्राम) शुरू किया है।
12 महीने तक के लिए ले सकते हैं किराए पर
इस योजना के तहत लोग गैलेक्सी डिवाइस को एक/तीन/छह/12 महीने के लिए किराए पर ले सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ग्राहक, जो नई किराया सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक सैमसंग स्टोर से गैलेक्सी एस-20 मॉडल चुन सकते हैं और किराये का विकल्प चुन सकते हैं। फिर ग्राहकों को ग्रोवर पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा, जहां वे एक/तीन/छह/12 महीने में से किसी भी अवधि के लिए फोन किराए पर लेने का निर्णय ले सकते हैं।
चुकाना होगा इतना किराया
ग्रोवर लोगों को खरीदने के बजाय मासिक रूप से तकनीकी उत्पादों की सदस्यता लेने में सक्षम बनाएगा। 128 जीबी स्टोरेज के साथ गैलेक्सी एस20 एफई को 59.90/49.90/39.90 या 29.90 यूरो प्रति माह के हिसाब से किराये पर लिया जा सकता है।
किराये की अवधि जितनी अधिक होगी, मासिक शुल्क उसी हिसाब से कुछ कम होता चला जाएगा। वहीं स्टैंडर्ड गैलेक्सी एस20 को 99.90/69.90/59.90/49.90 यूरो में किराये पर लिया जा सकता है, जबकि गैलेक्सी एस20 प्लस को 109.90/74.90/64.90/54.90 यूरो में किराये पर लिया जा सकता है।
फिलहाल सिर्फ यह सेवा इस देष में ही
सैमसंग के पॉपुलर फोन गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा मॉडल को एक महीने के लिए किराए पर लेने के लिए ग्राहकों को 119.90 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं तीन/छह/12 महीने के लिए इसका किराया क्रमशरू 99.90/79.90/69.90 यूरो निर्धारित किया गया है। किराए की सेवा फिलहाल जर्मनी तक ही सीमित है और अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं है कि इसे अन्य बाजारों में कब लॉन्च किया जाएगा।
Published on:
12 Dec 2020 08:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
