इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये होगी। वहीं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है। बता दें कि चीन में Nubia Red Magic 3S के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,300 रुपये), 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 38,400 रुपये) रखी गयी है।