5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Xiaomi Redmi 8 की आज दोपहर 12 बजे सेल, जानिए ऑफर्स

Xiaomi Redmi 8 स्मार्टफोन की सेल आज 7,999 रुपये में बेचा जाएगा 4GB रैम वेरिएंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 16 Oct 2019, 11:28 AM IST

xiaomi-redmi_8.jpg

नई दिल्ली: Xiaomi Redmi 8 स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा। Xiaomi Redmi 8 को ग्राहक ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट और Mi.com से खरीद सकते हैं। बता दें कि Redmi 7 का अपग्रेड वर्जन रेडमी 8 है। अगर ऑफर्स की बात करें तो फोन के पहले 50 लाख खरीदारों को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। इतना ही नहीं 3 जीबी रैम वेरिएंट ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 4 जीबी रैम वेरिएंट में अपग्रेड कर दिया जाएगा।

Redmi 8 कीमत

कंपनी ने स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 3GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट और 4GB रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। इन दोनों हैंडसेट्स की कीमत 7,999 रुपये और 8,999 रुपये रखी गयी है। Redmi 8 स्मार्टफोन के स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन को ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Vodafone के 399 वाले प्लान में अब 6 महीने की वैधता के साथ मिलेगा 150GB एक्स्ट्रा डेटा

Redmi 8 स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है , जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर काम करता है। इसमें डुअल सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेडमी 8 में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi 8 कैमरा

फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला Sony IMX363 सेंसर व एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक और रियर में फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VOLTE, Wifi, GPS/ A-GPS, इंफ्रारेड, वायरलेस FM रेडियो, 3.5MM हेडफोन जैक और USB TYPE-C पोर्ट जैसे दमदार फीचर्स मौजूद हैं।