12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12GB रैम के साथ Nubia Red magic 3S चीन में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Nubia Red magic 3S को स्नैपड्रैगन 855 Plus प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है Nubia Red magic 3S को 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है

less than 1 minute read
Google source verification
ghydgf.jpg

नई दिल्ली: गेमिंग स्मार्टफोन्स बनाने वाली कंपनी Nubia ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन Red magic 3S को लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए स्नैपड्रैगन 855 Plus प्रोसेसर दिया गया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन चाइनीज स्मार्टफोन मेकर के लिए भारत एक बड़ा बाज़ार है जिससे यह उम्मीद की जा सकती है कि इसे जल्द ही भारत में पेश किया जा सकता है।

Nubia Red magic 3S को चीन में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इनमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन करीब (30,000 रुपये) है। वहीं, 12 जीबी रैम और256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,799 युआन करीब 38,000 रुपये है।

स्मार्टफोन में 6.65 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 855 Plus के साथ 240HZ प्रोसेसर मौजूद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 27W पर काम करती है। इसके कैमरे और अन्य फीचर्स की जानकारी के लिए बने रहे Patrika.com के साथ। ख़बर अपडेट हो रही है...