फोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिससे 0.2 सेकंड में फोन के अनलॉक होने का दावा किया गया है। इसमें पावर के लिए 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी की डैश चार्जिंग टेक्नॉलजी सपॉर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स हैं। इ से अलावा, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वजन 177 ग्राम है।